पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, विदेशी नशा तस्कर को पुलिस ने किया काबू

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: विदेश से लोग भारत में पढ़ाई करने आते हैं | जाहिर है कुछ छात्र स्कॉलरशिप की मदद से यहां आते हैं तो कुछ…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: विदेश से लोग भारत में पढ़ाई करने आते हैं | जाहिर है कुछ छात्र स्कॉलरशिप की मदद से यहां आते हैं तो कुछ खुद के पैसों से | लेकिन इन सब के बीच छात्र सिर्फ अगर अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें तब तक तो सब कुछ सही चलता है | लेकिन छात्रों में पैसे कमाने की चाहत जाग जाये तो फिर वो अपने करियर के साथ खिलवाड़ करना शुरू कर देते हैं | जी हां एक विदेशी छात्र की भी पैसे कमाने की चाहत ने उसे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है |

पंजाब में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस कि ओर से कार्रावई लगातार तेज की जा रही है जिसमें विदेश के छात्रों की संख्या तस्करी में ज्यादा देखने को मिल रही है | अब नशा तस्करों ने तस्करी के लिये नया तरीका अपनान शुरू कर दिया है | जहां तस्कर अब गुप्तांग में छिपाकर इसकी सप्लाई कर रहे हैं |

जीं हां मामला खन्ना के लिबड़ा गांव का है जहां पुलिसकर्मियों ने नाकाबंदी की थी जिस दौरान अंबाला कि ओर से हरियाणा आ रही कार को पुलिस ने शक के आधार पर रोका | कार में एक विदेशी युवक बैठा था और कार को गौरव कुमार नाम का शख्स चला रहा था | पुलिस ने जब डेनियल लुक्स नाम के शख्स की तलाशी ली तो उसके पास से 45 ग्राम हेरोइन मिली जो कि उसने गुप्तांग में छिपा रखे थे |

पुलिस ने डेनियल के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है साथ ही पुलिस डेनियल से पूछताछ कर रही है कि वो किसके कहने पर ये सप्लाई करने आया था और उसके साथ इस तस्करी में कौन कौन लोग जुड़े हुये हैं | जिससे उनकी गिरफ्तारी में पुलिस को मदद मिल सके | फिलहाल पुलिस की पूछताछ में आरोपी डेनियल ने अब तक अपने साथियों के बारे में साफ नहीं किया है | लेकिन पुलिस की पूछताछ आरोपी डेनियल से जारी है |

Watch Video

https://youtu.be/yFuYVKQqa7c

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *