पुलिस के हत्थे चढ़े चोर, सुनसान घरों को बनाते थे निशाना !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सूनसान घरों को निशाना बना और फिर उस घर पर अपना हाथ साफ करना चोरों को भारी पड़ गया | फिलहाल चोर…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सूनसान घरों को निशाना बना और फिर उस घर पर अपना हाथ साफ करना चोरों को भारी पड़ गया | फिलहाल चोर इस काम में माहीर थे लेकिन इनकी चालाकी पुलिस के आगे कब तक चलने वाली थी | हलांकि पुलिस के लिये भी इनको पकड़ना इतना आसान नहीं था इन्होंने कई चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था लेकिन आखिरकार पुलिस को कामयाबी मिली और चोरों को हवालात के पीछे पहुंचा दिया |

चोरों का एक गिरोह जो कि सुनसान घरों को अपना निशाना बनाया करता था | जिन्होंने शहर भर में आतंक मचा कर रखा था | इस गिरोह के खिलाफ लगभग 9 चोरी के मामले दर्ज थे और इनकी तलाश पुलिस कई दिनों से कर रही थी | जिसके बाद पुलिस को अब अन गिरोह काबू करने में सफलता हासिल हुई है | जहां पुलिस ने इन चोर गिरोह के 3 मेंबरों को गिरफ्तार किया है | इतना ही नहीं पुलिस ने इन चोरों से चोरी के कई सामान भी बरामद किये हैं | पुलिस के हाथ ये चोर तब लगे जब इन्होंने इनको पकड़ने के लिये जगह जगह पर नाकेबंदी करके इनकी तलाश करनी शुरू की | जिसके बाद इन चोरों के खिलाफ पुलिस को सूचना मिली और पुलिस ने उस सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुये चोरों को काबू किया | इन चोरों में एक नाबालिग भी है जिसकी उम्र 15 साल है |

Watch Video

https://youtu.be/DK2BTVkXFDE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *