ਸਿੱਖ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਦਾ ਸਥਾਪਨਾ ਦਿਵਸ: ਸਿੱਖਾਂ ਦੀ ਸਿਰਮੌਰ ਸੰਸਥਾ ਹੈ SGPC

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के स्थापना दिवस के मौके पर आज एसजीपीसी की ओर से श्री अकाल तख्त साहिब पर और एसजीपीसी…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के स्थापना दिवस के मौके पर आज एसजीपीसी की ओर से श्री अकाल तख्त साहिब पर और एसजीपीसी के मुलाजिमों की ओर से तेजा सिंह समुद्री हाल में श्री अखंड पाठ के भोग डाले गए। इसके अलावा एसजीपीसी के प्रधान गोबिंद सिंह लोगोंवाल ने एसजीपीसी के नए सूचना केंद्र का भी उद्घाटन किया। प्रधान प्रो बडूंगर ने बताया कि आजएसजीपीसी का स्थापना फिवास है।

इस मौके पर जहां एसजीपीसी की ओर से श्री अखंड पाठ के भोग डाले गए, वहीं मुलाजिमों की ओर से भी श्री अखंड पाठ साहिब रखवाए गए थे जिनके आज भोग डाले गए। प्रधान ने कहा कि आज राष्ट्रपति आज यहां आ रहे है, एसजीपीसी की ओर से उनका पंथक रिवायतों के अनुसार सम्मान किया जाएगा। वहीं कल पंजाब के जेल मंत्री सुखी रंधावा ने कहा था कि सभी सियासी पार्टियों को और धार्मिक पार्टियों को एक साथ मिलकर श्री गुरु नानक देव जी के 550 में गुरु को मनाना चाहिए इसीलिए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी भी सभी सियासी पार्टियों के साथ मिलकर उनको सहयोग भी देगी |

Watch Video

https://youtu.be/PAyazvSiaq8

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *