पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, गोली लगने से सब इंस्पेक्टर की मौत

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: रंगदारी और हत्या के आरोप में बदमाश नरेश फ़रार चल रहा था | देर रात सूचना मिली थी कि फ़रार बदमाश भिवाड़ी…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: रंगदारी और हत्या के आरोप में बदमाश नरेश फ़रार चल रहा था | देर रात सूचना मिली थी कि फ़रार बदमाश भिवाड़ी स्थित बाईपास पर ही छुपा हुआ है जिसको पकड़ने के लिए सब इंस्पेक्टर के नेतृत्व में एक टीम वहां गई थी | वहां पुलिस के पहुंचने पर बदमाश ने टीम पर गोलियों की बौछार शुरू कर दी | जिसमें एक गोली सब इंस्पेक्टर रणबीर को लगी। गोली चलाकर बदमाश नरेश वहां स फ़रार हो गया |

घायल अवस्था में सब इंस्पेक्टर को रेवाड़ी के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया |  सूचना मिलने पर SP राहुल शर्मा, DSP सतपाल यादव घटनास्थल पर पहंचे | फिलहाल पुलिस एक विशेष टीम बनाकर फ़रार बदमाश की तलाश कर रही है |आपको बता दें मृतक सब इंस्पेक्टर रणबीर को 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर श्रेष्ठता के लिए सम्मानित भी किया गया था | एक महीने पहले ही मृतक सब इंस्पेक्टर की तैनाती धारूहेड़ा थाना में की गई थी |

Watch Video

https://youtu.be/pDCGZqn-gZA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *