घर में घुसकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म, पड़ोसी ने ही दिया वारदात को अंजाम

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: फरीदाबाद में एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है | नाबलिग लड़की को उसी के घर में…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: फरीदाबाद में एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है | नाबलिग लड़की को उसी के घर में पडोसी ने अपनी हवस का शिकार बना डाला | फरीदबाद के सेक्टर 16 महिला थाने में मिली शिकायत के अनुसार पडोसी युवक ने सुबह करीब 4 बजे घर में घुसकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया | पुलिस अधिकारी के अनुसार आरोपी सुबह लगभग 4 बजे उनके घर आया और घर का दरवाजा खटखटाया |

 जैसे ही बच्ची ने घर का दरवाजा खोला आरोपी ने उसे दबोच लिया और जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया | वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया | जिसके बाद पीड़िता ने आप बीती अपने माता- पिता को बताई | घटना सुनने के बाद उसके माता पिता ने इसकी शिकायत महिला पुलिस को दी | महिला पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है |

nuh gangrape

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *