हरियाणा में सुरक्षित नहीं है बेटियां, घर के सामने से युवती का अपहरण कर दरिंदों ने बनाया हवस का शिकार

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दिन का सवेरा हो या फिर रात का अंधेरा महिलायें कभी भी सुरक्षित नहीं है | चाहे इसके लिये लोग लाख दावे…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दिन का सवेरा हो या फिर रात का अंधेरा महिलायें कभी भी सुरक्षित नहीं है | चाहे इसके लिये लोग लाख दावे करें की हमारे देश की बेटियां – बेटों की तरह जिंदगी जी सकती है | लेकिन हमारे समाज में रह रहे कुछ लोगों के चलते ये कहावत झूठ साबित होती है और इस बात का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है जहां नूंह कि रहने वाली एक युवती रात लगभग 10 बजे अपने ताऊ के घर किसी काम से जा रही थी पीड़िता एक दुकान के पास ही पहुंची थी की दो युवकों ने उसका अपहरण कर लिया | अपहरण करने के बाद दरिंदे उसे पास के खेत ले गये और वहां पीड़िता के साथ सामुहिक दुष्कर्म किया | बदमाश शायद उसे रात के अंधेरे में कही और भी लेकर जाने वाले थे की तभी उनकी गाड़ी डिवाईडर से जा टकराई | कार टकराने के बाद उन्हें डर लगा कि अब वो पकड़े जायेंगे | इस बात से घबरा कर बदमाश अपनी गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गये | बदमाशों के जाने के बाद पीड़िता किसी तरह वहां से निकल कर अपने घर पहुंची और अपनी आपबीती घरवालों को बताई |

पीड़ित पिता ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी पीड़ित पिता ने बताया कि फारूक और अरसद नाम के बदमाशों ने ही उनकी बेटी के साथ ये घिनौना काम किया है | जिसके बाद पुलिस ने उनके बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है | फिलहाल अबतक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं | पुलिस की माने तो दोनों नामजद आरोपियों की पहचान हो चुकी है जिसमें से एक आरोपी पीड़िता के गांव का ही रहने वाला है जबकि दूसरा किसी और गांव का रहने वाला है | साथ ही पुलिस ने दावा किया है कि उनकी तालाश में छापेमारी की जा रही है | और उन्हें उम्मीद है की आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द ही हो जायेगी |

ऐसे मामले से लोगों के मन में महिलाओं के प्रति सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लाजमी है | जहां आरोपियों के हौंसले इतने बुलंद है कि घर से चंद कदम की दूरी से ही उसका अपहरण कर लिया जाता है | फिलहाल अब देखने वाली बात होगी कि पुलिस आरोपियों को सलाखों के पीछे कब तक पहुंचाती है |

Watch Video

https://youtu.be/Lyz54NI_7Ag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *