ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: फरीदाबाद में हरियाणा पुलिस का खौफनाक चेहरा सामने आया है। मिली जानकारी अनुसार पुलिस अधिकारी गाली गलौच करने से मना करने पर भिड़ गए थे जिसके बाद उन्होने खेत में काम कर रहे पूर्व सरपंच और उसकी पत्नी पर हमला कर दिया।
ये मामला पृथला के गांव पहलादपुर माजरा ड़ीग का बताया जा रहा है। फिलहाल पीड़ितों ने पुलिस पर सही ढंग से कार्रवाई ना करने का आरोप लगाया है। पीड़ितों का ये भी कहना है कि पुलिस ने मामला तो दर्ज कर लिया है पर मेडिकल नहीं करवाया है।

