पुलिस ने कुछ घंटों में ही सुलझाई लूट की गुत्थी, बैंक से 5 लाख रुपये लूटकर हुए थे फरार

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: नाभा में लुटेरों के हौंसले इतने बुलंद है कि उन्होंने दिन दहाड़े एक बैंक को निशाना बनाया | जहां से उन्होंने 5…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: नाभा में लुटेरों के हौंसले इतने बुलंद है कि उन्होंने दिन दहाड़े एक बैंक को निशाना बनाया | जहां से उन्होंने 5 लाख रुपये की लूट की | ये बैंक नाभा की अनाज मंडी के अंतर्गत आता है | आप अंदाजा लगा सकते हैं कि अनाज मंडी होने के चलते वहां कितनी हलचल होती होगी और लोगों की आवाजाही किस कदर होगी लेकिन फिर भी लुटेरों के मन में इस बात का बिल्कुल भी खौफ नहीं था | बता दें कि इस लूट की घटना को सिर्फ दो लुटेरों ने अंजाम दिया था | दरअसल पैसों को लेकर कार जैसे ही बैंक के पास पहुंची तो लुटेरे पहले से ही उसका इंतजार कर रहे थे और पैसो को लेकर जब बैंक कर्मी लेकर जा रहे थे की तभी लुटेरों ने उनपर हमला कर दिया और उनसे पैसे लूट लिये इस बीच बैंककर्मियों के साथ उनका गार्ड भी था जो लुटेरों को रोकने की कोशिश कर रहा था | लेकिन लुटेरों ने उसे गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई और बंदूक की नोक पर लुटेरों ने बैंककर्मियों से पैसे लेकर फरार हो गये |

लूट की घटना के बाद बैंककर्मियों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी और पुलिस भी वक्त की नजाकत को समझते हुए हरकत में आई और लुटेरों की तलाश में जुट गई | जिसके बाद पटियाला पुलिस ने कुछ ही घंटों के अंदर दोनों लुटेरों को पुलिस ने धर दबोचा | पुलिस ने इस बात की जानकारी एक प्रेस वार्ता कर दी | इसके साथ ही पुलिस ने इन लुटेरों के पास से लूटे हुये पैसे भी बरामद कर लिये हैं और गार्ड को गोली मारने के दौरान उनकी बंदूक भई इन्होंने छीन ली थी पुलिस ने वो हथियार भी बरामद कर ली है | इस बड़ी कामयाबी को देखते हुये डीजी ने पटियाला पुलिस को 1 लाख रुपये पुरस्कार के रुप में देने का ऐलान किया है और इसके साथ ही पुलिसकर्मियों को प्रमोशन देने का भी ऐलान किया गया है |

इस केस की गुत्थी को पटियाला पुलिस ने लगभग 4 घंटों के अंदर ही सुलझा लिया | इस बात को पुलिसकर्मी एक बड़ी कामयाबी मान रहे हैं |

Watch Video

https://youtu.be/lEYv3LDSmSI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *