ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन के नाम से मशहूर राखी सावंत पर एक विदेशी महिला रेसलर काफी भारी पड़ गई। बता दें कि विदेशी महिला रेसलर ने राखी सावंत को जोर से पटक दिया था जिसके बाद जख्मी हो गई। जख्मी हालत में राखी सावंत को अस्पताल में पहुंचाया गया। अस्पताल पहुंच कर राखी सावंत फूट फूट कर रोने लगी।
राखी सावंत का इस मामले पर कहना है कि उसके साथ जो कुछ भी हुआ है वो एक साजिश के साथ किया गया है वो एक डांसर है रेसलर नहीं इसलिए वो विदेशी महिला रेसलर का मुकाबला नहीँ कर सकती थी
जिस कारण उसके साथ ये सब हुआ और जो कुछ भी उसके साथ हुआ है वो किसी भी तरह का कोई पब्लिसिटी स्टंट नहीं है उसको चोट आई है। साथ ही उसने खली को कहा कि वो उसका बदला।
विदेशी महिला रेसलर के मुकाबले कोई भारतीय रेसलर को उतारे जो उसका बदला ले। राखी सावंत.ये भी कहना है कि वो राम रहीम के इलाके में है उसके खिलाफ तनुश्री दत्ता या फिर #MeToo वाले किसी तरह की कोई साजिश रच सकते है। गौरतलब है कि राखी सावंत का समय समय पर चैकअप हो रहा है साथ ही उनसे द ग्रेट खली भी मिलने के लिए आए थे।


