ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: मोगा पुलिस ने लुट की घटना को अंजाम देने वाले ऐसे आरोपियों को अपने गिरफ्त में लिया है जिनके लिये लोगों से लूट करना आम बात थी | ये लुटेरे कम खतरनाक नहीं थे | रात में ये लुटेरे अपने शिकार की तलाश में निकलते थे | जो कार उन्हें पसंद आती थी उसका पीछा करना शूरू कर देते थे और मौका मिलते ही उस कार को पिछे से टक्कर मार देते थे | जाहीर सी बात है टक्कर लगने के बाद कोई भी अपनी गाड़ी रोक कर अपनी भरपाई की मांग जरुर करेगा और इसी बात का वो लुटेरे फायदा उठाते थे | जैसे ही कार सवार इनसे उलझता था वो वैसे ही उनसे तो पहले बहस करते थे और बाद में देसी रिवलर निकाल कर हवा में 2-3 बार फाइरिंग करते थे और सामने वाले को बंदूक की धोंस दिखाकर उसके कार को लेकर रफ्फू चक्कर हो जाते थे | जिससे लोगों के मन में खौफ बना हुआ था |
पुलिस ने इस गिरोह के 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है जिसमें से 3 को हिरासत में रखा है और दो को कोर्ट में पेश किया गया | बता दें कि पकड़े गये आरोपियों में से एक आरोपी पहले ऑस्ट्रेलिया में रहकर ड्राइवर का काम करता था | लेकिन मोगा आने के बाद उसकी दोस्ती इस गैंग के लोगों से हुई और वो इनके साथ शामिल हो गया | आरोपियों के पास से पुलिस को लूट की तीन कारें भी मिली हैं | जिनके मालिकों के बारे में पुलिस पता लगा रही है | पुलिस की पूछताछ में ये भी पता चला है कि इनके साथ 2 और आरोपी थे जो लूट करने में इनकी मदद करते थे | पुलिस ने उन दोनों आरोपियों के खिलाफ भी मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है | लेकिन इन आरोपियों की गिरफ्तारी से वहां के लोगों को ये हिम्मत जरूर मिली है कि अगर लूटेरे हैं तो उन्हें सजा दिलाने के लिये जाबाज पुलिस भी हो जो उनके गुनाहों का सजा दिला सके | फिलहाल पुलिस कि माने तो फरार आरोपियों की भी बहुत जल्द गिरफ्तारी हो जायेगी |
Watch Video
https://youtu.be/6xCPZ_4EukM
