मंदिर में साधु की हत्या, कमरे में पड़ा मिला साधु का शव !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जहां लोग भग्वान के पास अपनी मनो कामना लेकर जाते हैं और लोगों के मन में ये भी रहता है कि चाहे…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जहां लोग भग्वान के पास अपनी मनो कामना लेकर जाते हैं और लोगों के मन में ये भी रहता है कि चाहे कही कुछ भी हो जाये लेकिन भग्वान के घर उन्हें कुछ नहीं हो सकता | लेकिन बहादुरगढ़ के एक मंदिर में जो हुआ उसे देखकर आपके भी होश उड़ जायेंगे |

मंदिर एक पवित्र स्थान है जहां लोग सच्चे मन से भक्ति करने जाते हैं और मंदिर में चाहे जैसा भी इंसान हो वो अपराध करने के बारे में कभी नहीं सोचता | लेकिन बहादुरगढ़ से जो मामला सामने आया है वो सून कर तो लगता है कि अब भग्वान का घर भी सुरक्षित नहीं है | जी हां बहादुरगढ़ के एक शिव मंदिर में एक साधु का शव मिला है | शव के आसपास खून ही खून फैला हुआ है | बताया जा रहा है कि साधु के सिर पर किसी भारी चीज से वार किया गया है जिससे उसकी मौत हुई है |

मंदिर पहुंचे लोगों ने साधु का शव देखा जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी | मौके पर पहुंची पुलिस ने आस पास की तहकीकात की और शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है और मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है |

शव को देखकर ऐसा लग रहा है कि किसी ने रात के समय ही उसकी हत्या कर दी थी और आरोपी मौके से फरार हो गया | जिसके बाद सुबह पास के लोगों ने मृतक साधु को देखा | बता दें कि मृतक साधु की शिनाखत अबतक नहीं हो पाई है | जिसके चलते पुलिस ने शव को अपने कब्जे में रखा है और साधु की पहचाने करने की कोशिश की जा रही है |

फिलहाल पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज  कर जांच शुरू कर दी है और अब तक आरोपी के बारे में भी पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा है लेकिन पुलिस आरपी की पहचान करने में जुटी हुई है |

 साधु की इस मौत से इलाके में दहश्त का माहौल बना हुआ है | खैर अब देखने वाली होगी की आरोपी कब तक अपने आप को पुलिस की नजरों से छिपा कर रखता है |

Watch Video

https://youtu.be/EWMxmJY3RtE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *