ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: भिवानी पुलिस को एक बङी कामयाबी मिली है | जहां पुलिस ने एक ऐसे गिरोह के 6 बदमाशों को गिरफ्तार किया जिनके निशाने पर गांवों और शहरों के बाहरी क्षेत्र के मंदिर और डेरे होते थे | ये गिरोह चोरी और लूट के दौरान विरोध करने वालों पर लाठी–डंडो से वार करते थे और जरुरत पड़ी तो गोलियां तक चला देते थे |
इस गिरोह का आतंक प्रदेश भर में हो चुका था और लूट – हत्या जैसी घटनाओं से लोगों के मन में डर का माहौल बना हुआ था | मामले में एसपी गंगाराम पूनिया ने बताया कि जांच के दौरान जो खुलासे हुए हैं वो हैरान करने वाले हैं | पिछले कुछ दिनों में महम रोङ पर गुजरानी गांव के पास हनुमान मंदिर में इन बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था और वहां के महंतो के साथ मारपीट भी की थी जिसमें एक महंत की मौत भी हो गई थी |
Watch Video
https://youtu.be/c2vuGsiXFj4
