युवती के साथ शादी कर युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर किया ऐसा घिनौना काम…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:  हरियाणा से आए दिन रेप के मामले लगातार सामने आते जा रहे है। हरियाणा सरकार के द्वारा लड़कियों के लिए किए लाखों…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:  हरियाणा से आए दिन रेप के मामले लगातार सामने आते जा रहे है। हरियाणा सरकार के द्वारा लड़कियों के लिए किए लाखों ही दावे खोखले नजर आ रहे है। हरियाणा सरकार का लगाया बेटी बचाओ बेटी पढाओ का नारा महज एक नारा ही लग रहा है। क्योकि प्रदेश में ना तो कोई नाबालिग बच्ची सुरक्षित है और ना ही कोई महिला। जिसके बाद सरकार पर सवाल उठ रहा है कि आखिर वो किसी तरह की कार्रवाई कर रही है जिसके बाद भी प्रदेश लड़कियों के साथ इस तरह की वारदात हो रही है।

rape-case solan

इस तरह का एक और मामला जिंद से सामने आया है जहां पर एक लड़की को शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया है। मामला जींद का है जहां पर कॉलेज की छात्रा से पहले एक युवक ने विवाह किया इसके बाद उसने अपने साथियों के साथ मिल कर रेप की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि युवक ने ल़ड़की के साथ शादी की इसके बाद उसको हिसार फिर हिमाचल में लेकर अपने साथियों के साथ रेप किया।

rape case

हिमाचल प्रदेश में किसी तरह से युवती उनके चंगुल से बचकर पुलिस के पास पहुंची। पीड़ित युवती ने अपनी आपबीती पुलिस को बताई और साथ ही पुलिस के पास करीब 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले को गंभीरता से लेते हुए मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। गौरतलब है कि हरियाणा का ये कोई पहला मामला नहीं है जहां पर इस तरह की वारदात को अंजाम दिया गया हो इस तरह के कई मामले सामने आए है जिसके बाद सरकार को इन आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *