हरियाणा की छोरी की बॉलीवुड में एंट्री, अजय देवगन की फिल्म में दिखेगी गरिमा

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा की एक और बेटी बॉलीवुड कलाकारों की सूची में शामिल होने जा रही है | नेशनल अवार्ड विनर अनभिनेत्री बलजिन्द्र कौर…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा की एक और बेटी बॉलीवुड कलाकारों की सूची में शामिल होने जा रही है | नेशनल अवार्ड विनर अनभिनेत्री बलजिन्द्र कौर शर्मा की बेटी गरिमा शर्मा अब बॉलीवुड में एंट्री करने जा रही है | गरिमा को अजय देवगन के प्रोडक्शन हाउस की फिल्म तुर्रमखां में काम करने का मौका मिला है |

हालांकि गरिमा मुख्य किरदार नहीं निभा रही लेकिन वो स्पोर्टस बेस इस फिल्म में लीड कलाकार राजकुमार राव की स्पोर्ट्स टीम का हिस्सा बनी हैं | गरिमा का चयन फिल्म के लिए हुए ऑडिशन के जरिये हुआ | इस फिल्म का निर्देशन जानेमाने निर्देशक हंसल मेहता कर रहे हैं।

Watch Video

https://youtu.be/gJoCrTcH0DA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *