सांझा अध्यापक मोर्चा की ओर से प्रदर्शन जारी, शिक्षकों को मिला पंजाब यूनिवर्सिटी के छात्रों का साथ

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सांझा अध्यापक मोर्चा कि ओर से धरना प्रदर्शन जारी है | शिक्षक अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं | शिक्षकों…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सांझा अध्यापक मोर्चा कि ओर से धरना प्रदर्शन जारी है | शिक्षक अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं | शिक्षकों को अब पंजाब यूनिवर्सिटी के छात्रों का भी साथ मिल रहा है | साथ ही कर्मचारी भी इस धरने में अध्यापकों का साथ देने के लिए पहुंचे | छात्रों का कहना है कि बहुत शर्म की बात है कि शिक्षक लंबे समय से मांग कर रहे हैं लेकिन उनकी मांगों को माना नहीं जा रहा है | साथ ही कहा कि पंजाब सरकार को इनकी मांगे मान लेनी चाहिये |

वहीं सांझा अध्यापक मोर्चा के अध्यापकों ने कहा कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाती वो प्रदर्शन जारी रखेंगे और आने वाले 12, 13 और 14 तारीख को पंजाब सरकार के विधायकों और एमएलए के घरों का घेराव करेंगे | इसके बाद भी उनकी मांगे नहीं मानी गई तो वो प्रदर्शन और तेज कर देंगे |

Watch Video

https://youtu.be/bQ4HZqNqZlM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *