ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अंबाला में हुए डबल मर्डर के मामले को पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद सुलझा लिया है। बता दें कि व्यपारी की पत्नी और उसके बेटे का कत्ल व्यपारी के दामाद ने ही किया था जिसको पुलिस ने गिफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने इस मामले को लेकर बहुत ही बड़ा खुलासा किया है।
पुलिस का कहना है कि जायदाद हथियाने के लिए राजेश ने व्यपारी की पत्नी और बच्चे को मौत के घाट उतार दिया। राजेश हिमाचल का रहने वाला है। जायदाद के लिए उसने इस वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिफ्तार कर लिया है और मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

