ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा के अंबाला में दोहरे कत्ल का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार अंबाला शहर के राम नगर के इलाके में देर रात एक महिला और एक बच्चे की लाश बरामद की गई है।
सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार मृतक महिला और बच्चा कपड़े व्यपारी की पत्नी और उसका 4 साल का बच्चा बताया जा रहे है। इस वारदात को अंजाम उनके ही घर में दिया गया है। गौरतलब है कि इस मामले के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

