ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: फरीदाबाद से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां पर एक नौजवान ने दिवाली की रात दूसरे नौजवान की पटाखों की शोर में उसकी बेहरमी से हत्या कर दी। मिली जानकारी अनुसार अज्ञात नौजवान ने दूसरे नौजवान की पटाखों के शोर में ईंट से हमला कर उसकी हत्या कर दी।
इस वारदात की सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। बताया जा रहा है कि इस वारदात को अंजाम रात के करीब 12 बजे दिया गया है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार भी हो गया है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

