ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: त्योहारों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने पटाखो को लेकर आदेश दिया था कि दिवाली के अवसर पर पटाखो को सिर्फ 8 से 10 बजे तक ही चलाए जाएंगे।
साथ ही उन्होने इस बार ग्रीन दिवाली मनाने के लिए भी अपील की थी पर सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की धज्जियां उड़ गई।
जी हां बता दें कि दिवाली की रात लोगों ने जमकर पटाखे चलाए जिसके बाद हवा पूरी तरह से दमघोटू हो गई।
वहीं बात की जाए दिल्ली की तो दिल्ली में कई जगह ऐसी है जहां पर प्रदूषण का स्तर बहुत ही ज्यादा खराब हो गया है।
जिस कारण प्रदूषण बहुत ही खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। जिस कारण लोगो को पहले से भी ज्यादा प्रदूषण से गुजरना पड़ेगा।



