ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा के फतेहाबाद में एक दर्दनाक हादसा होने की खबर सामने आई है। गौरतलब है कि ये दर्दनाक हादसा पराली को जलाने से पैदा हुए धुंए के कारण हुआ है। ये हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई है। बता दें कि सुबह के समय सड़को पर विजिबिल्टी कम होती है साथ ही पराली के धुए के कारण ये और भी ज्यादा कम हो जाती है।
इसी कारण दो खतरनाक हादसे हो गए। मिली जानकारी अनुसार पहला हादसा गांव झलनियां के पास हुआ जहां पर ट्रक, ट्रेक्टर और कैंटर के बीच भयानक टक्कर हो गई जिस कारण ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई है।
वहीँ दूसरी तरफ दूसरा हादसा गांव भूथन कलां में हुआ जहां पर बस और मोटरसाइकिल के बीच टक्कर हो गई जिस कारण मोटरसाइकिल सवार नौजवान की मौके पर ही मौत हो गई। वहीँ मौके पर पहुंची पुलिस का कहना है कि ये हादसे पराली के धुए के कारण हुआ है फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की अगली कार्रावई शुरू कर दी है।


