ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आज के समय में हर कोई वाट्सअप का इस्तेमाल बहुत ही मजे से कर रहा है। फेसबुक हो या फिर वाट्सअप इन दोनों का आदी हर कोई हो चुका है। इसके बिना जिंदगी हर किसी को आधी अधूरी लगती है। वाट्सअप और फेसबुक के युजर बहुत है जिस कारण सोशल नैटवर्किंग कंपनी फेसबुक अपनी कमाई बढाने के लिए वाट्सअप में कुछ तबदीली करने की तैयारी करने जा रही है।
बता दें कि कंपनी वाट्सअप में बहुत जल्द विज्ञापन को दिखाने की तैयारी कर रही है। इसकी जानकारी मोबाइल मैसेजिंग सर्विस के उप प्रधाने किस डैनियल ने दी। उन्होने कहा कि वाट्सअप अपने स्टेटस फीचर में विज्ञापन को दिखाएगी।
इससे ये होगा जब भी कोई स्टेटस देखने की कोशिश करेंगा तो उससे पहले वो विज्ञापन को देखेगा। विज्ञापन को दिखाना वाट्सअप के लिए कमाई का साधन होगा। फिलहाल उन्होने ये नहीं बताया कि विज्ञापन का सिलसिला वाट्सअप पर कब से शुरू होगा। गौरतलब है कि कंपनी के लिए विज्ञापन कमाई का साधन बनेगी तो वहीं ये वाट्सअप युजरों के लिए परेशानी का कारण बन सकती है।


