ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: लुधियाना के आरएस मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों ने एक नई पहल शुरू की। बता दें कि स्कूल के बच्चों ने अस्पताल में दाखिल मरीजों के लिए एक नई पहल शुरू की है। स्कूल के बच्चें दो दिन घर से अपनी मां के हाथ का बना हुआ खाना टिफन में लाते हैं और अस्पताल में दाखिल जरूरतमंद मरीजों के लिए स्कूल के प्रांगण में रख देते जिसके बाद घर का बना हुआ
खाना अस्पताल में भर्ती जरूरतमंद मरीजों के काम आ जाता। इस मुहिम को प्रेरित करने के लिए रे ऑफ़ पाजिटिविटी डॉट कॉम के एमपी सिंह और सुनीत ने जानकारी देते हुए कहा कि यह एक बहुत ही खूबसूरत कोशिश है। जिसके तहत कई अस्पतालों के मरीजों के लिए खाना पहुंचाया जाता है।
साथ ही छोटी उम्र में ही बच्चों से ऐसे कार्य करवाने से उन्हें अच्छा इंसान बनाया जा सकेगा जिससे वो भविष्य में भी जरूरतमंद लोगों की मदद कर सकेंगे।



