ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सार्वजनिक क्षेत्र में सबसे बड़ा बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया दो महीने में ही कुछ तबदीली करने की तैयारी कर रहा है जिस कारण उसके ग्राहकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बता दे कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया दो महीने के अंदर अंदर अपने ग्राहकों को दी चार सेवा बंद करने की तैयारी कर रहा है।
इन चार सेवाओं के बारें में उन ग्राहकों के लिए ज्यादा जरूरी है जिनका खाता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में है। क्योकि इन चार सेवाओं के बंद हो जाने के बाद लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं दूसरी तरफ स्टेट बैंक ने इन सेवाओं को ग्राहकों के फायदे के लिए शुरू किया था पर अब इन चार सेवाओं के बंद हो जाने के बाद ग्राहकों को काफी दिक्कते आ सकती है। आईये आपको बताते है इन चार सेवाओं के बारें में जिनकों स्टेट बैंक बंद करने जा रहा है।
ई-वालेट होंगे बंद
स्टेट बैंक 1 नवंबर से मोबाइल वालेट जिसको SBI Buddy को बंद करने की तैयारी कर रहा है। वहीं इस पर बैंक का कहना है कि जीरो बैंलेस वाले वालेट को पहले ही बंद किया जा चुका है। इस सुविधा के बंद हो जाने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
मोबाइन बैकिंग
स्टेट बैंक इस सुविधा को उन ग्राहकों के लिए बंद कर देंगा जिन्होने अपना खाता मोबाइल नंबर के साथ जमा कर नहीं करवाया हुआ। स्टेट बैंक का कहना है कि मोबाइल बैंकिग के लिए अव मोबाइन नंबर को बैंक के खाते के साथ जमा करवाना ज्यादा जरूरी होगा यदि कोई भी ग्राहक निश्चित समय के अंदर अपने नंबर को बैंक के खाते के साथ लिंक नहीं करता है तो उसका मोबाइल बैंकिंग को बंद कर दिया जाएगा।
डेबिट कार्ड भी होंगे बंद
बैंक ने पहले ही अपना ग्राहकों सुचित कर दिया था कि सभी मैग्नेटिक स्ट्राइप आधारित एटीएम कम एटीएम डैबिट कार्ड 31 दिसंबर को काम करना बंद कर देंगा जिस कारण बैंक ने अपने ग्राहकों के ये कहा था कि वो जल्दी ही नए सुरक्षित इऐमवी चिप के साथ बदलवा ले। जो भी स्टेट बैंक का ग्राहक इस तरह से नहीं करेंगा उनका डैबिट कार्ड बंद कर दिया जाएगा।
पैसे निकलवाना
स्टेट बैंक के ग्राहकों को सबसे बड़ी परेशानी बैंक में से पैसे निकलवाने में आएगी। बता दें कि स्टेट बैंक के ग्राहक 31 अक्टूबर के बाद एटीएम के द्वारा 20 हजार से ज्यादा की रकम को बाहर नहीं निकलवा पाएगे।
गौरतलब है कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा बैंक में किए गए इन चार सुविधाओं के बंद कर देने के बाद लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जिसके चलते ग्राहकों को पहले से ही बैंक के निर्देशों का पालन करना लेना चाहिए।





