ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में सरकार के द्वारा पराली को लेकर सभी अहम फैसले व्यर्थ ही नजर आ रहे है। क्योकि पंजाब में किसान पराली को जलाने से पीछे नहीं हट रहे है। पराली जलाने पर किसानों का कहना है कि पराली जलाना उनकी मजबूरी है क्योकि सरकार उनके लिए कुछ भी नहीं कर रही है। सरकार के खिलाफ जाकर वो पराली को जला रहे है। पर पंजाब सरकार और किसानों के बीच की लड़ाई क कारण आम लोगों का जीवन काफी अस्त व्यस्त हो गया है।
गौरतलब है कि पंजाब में किसानों द्वारा पराली जलाने की समस्या के कारण ही लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सूत्रों से पता चला है कि इस बार पराली जलाने की घटनाए 14152 हो चुकी है। सूत्रों से ये भी पता चला है कि पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड ने इन पराली जलाने वाले किसानों पर अपनी सख्ती दिखाते हुए करीब 25.30 लाख रूपये का जुर्माना लगाया।
कहा जा रहा है कि दिवाली वाले दिन और भी ज्यादा पराली जलाने वाली घटनाए सामने आ सकती है। जिस कारण सरकार के लिए चुनौती और भी बढ़ सकती है। वहीं दूसरी तरफ नासा की सेटेलाइट ने एक तस्वीर के जरीए बताया गया है कि पंजाब का ऐसा कोई जिला नहीं है जहां पर पराली नहीं जलाई गई हो। सरकार को पंजाब के किसानों को जागरूक करने की आवश्यकता है।


