ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दिवाली, गुरपुरब जैसे त्योहार आने वाले है जिसके चलते इन त्योहारों के लिए बाजार सजने लगे है और लोगों में काफी उत्साह भी है। इन त्योहारों के चलते कोर्ट ने पटाखों से फैलने वाले प्रदुषण के कारण अपना सख्त फैसला सुनाया।
बता दें कि कोर्ट ने पटाखों पर फैसला सुनाते हुए कहा कि लोग गुरपुरब और दिवाली वाले दिन केवल 8 से 10 बजे तक ही पटाखे चला पाएंगे। वहीं दूसरी तरफ कोर्ट ने क्रिसमिस वाले दिन और नए साल के लिए समय निर्धारित किया गया है।
साथ ही क्रिसमिस और नए साल वाले दिन 11.55 से 12.30 बजे तक ही पटाखे चलाए जा सकेगे। वहीं दूसरी तरफ कोर्ट ने ये भी कहा है कि स्कूल और अलग अलग संस्थाओं में विद्यार्थियों और लोगों को ग्रीन दिवाली मनाने के लिए प्रेरित किया जाए।


