ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बरनाला में दो भयानक दिल दहला देने वाले सड़क हादसा हो जाने की जानकारी मिली है। मिली जानकारी अनुसार पहला सड़क हादसा बरनाला-मलेरकोटला राज्यमार्ग पर हुआ जहां पर एक व्यक्ति की मौत हो गई।
अभी ये मामला थमा नहीं था कि बरनाला-लुधियाना मुख्यमार्ग पर सड़क हादसा हो गया जिस कारण 2 व्यक्तियों की मौत हो गई।
जबकि इस हादसे के कारण एक व्यक्ति गंभीर जख्मी हो गया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।


