ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में हर साल की तरह रत्नावली महोत्सव जोरों शोरों से मनाया जा रहा है | रत्नावली के दूसरे दिन कलाकारों ने धमाल मचाया | युवा पीढी़ ने हरियाणा के रीति–रिवाजों को मनमोहक अंदाज में प्रस्तुत किया | रत्नावली उत्सव के दूसरे दिन हरियाणवी रीति–रिवाज प्रतिस्पर्धा में युवाओं ने हरियाणा की प्रसिद्ध लोक संस्कृति और लोक परम्परा को प्रस्तुत किया |
ढोल और नगाड़ो – बीन के साथ लोगो ने नाचकर जमकर लुफ्त उठाया | बड़ी संख्या में विद्यार्थी और बाहर से आए मेहमान अपनी बात के माध्यम से हरियाणा की संस्कृति का बखान कर रहे हैं |
Watch Video
