ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में पेट्रोल-डीजल के बाद अब पंजाब के लोगों की खाने की प्लेट पर भी पंजाब सरकार की नजर पड़ने लगी है। जिस कारण लोगों के लिए सुबह का नाशता काफी महंगा पड़ सकता है। मिली जानकारी अनुसार पंजाब में ब्रेड की कीमतों में इजाफा कर दिया गया है। जिस कारण लोगों को पेट्रोल-डीजल के साथ साथ सूबह के नाशते के बारें में भी सोचना पड़ सकता है।
https://www.youtube.com/watch?v=LMh1BSZXSok
बताया जा रहा है कि पंजाब सरकार ने पेट्रोल-डीजल के साथ साथ अब ब्रेड के दाम को भी बढ़ दिया है। पंजाब सरकार ने ब्रेड की कीमतों में करीब 5 रूपये बढ़ा दिए है। गौरतलब है कि पहले 400 ग्राम ब्रेड 25 रूपये में बेची जाती थी पर अब जब ब्रेड की कीमतों में इजाफा हो गया है तो ब्रेड अब 30 रूपये में बेची जाएगी और वहीं ब्राउन ब्रेड 35 रूपये में बेची जाएगी।
वहीं दूसरी तरफ मैदे के कारोबारियों का कहना है कि त्योहारों के समय मैदे की मांग ज्यादा हो जाती है और मैदे पर करीब 25 प्रतिशत इजाफे का उछाल आया है जिस कारण सरकार ने ये फैसला लिया है।


