अमृतसर रेल हादसे में कार्रवाई, नवजोत कौर सिद्धू और मिट्ठू के खिलाफ मामला दर्ज

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अमृतसर रेल रेल हादसे को लेकर पूर्व एमएलए नवजोत कौर सिद्धू और मेले के आयोजक सौरभ मदान उर्फ मिट्‌ठू के खिलाफ केस…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अमृतसर रेल रेल हादसे को लेकर पूर्व एमएलए नवजोत कौर सिद्धू और मेले के आयोजक सौरभ मदान उर्फ मिट्‌ठू के खिलाफ केस दर्ज हो गया है | बीजेपी नेताओं की शिकायत पर ये कार्रवाई की गई है | 19 अक्टूबर की शाम करीब 7 बजे अमृतसर की जोड़ा फाटक के पास ट्रेनों से कट जाने के कारण काफी लोग मारे गए | वहीं घायलों समेत सैकड़ों लोग हादसे का शिकार हो गए थे |

 दशहरा का आयोजन करने वाला इलाके का पार्षद मिट्‌ठू तुरंत फरार हो गया था | थाना मोहकमपुरा में इन लोगों पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए शिकायत दी है | इस दौरान लखबीर के साथ अकाली नेता बिक्रम मजीठिया और भाजपा नेता तरुण चुघ भी थे | पुलिस ने लखबीर की शिकायत पर नवजोत कौर सिद्धू और सौरभ मदान मिट्‌ठू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दूसरी ओर इस मामले में प्रदेश सरकार की तरफ से न्यायिक जांच कराई जा रही है |

Watch Video

https://youtu.be/0zoLcSdyBh8

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *