लुधियाना में लुटेरों ने 50 हजार पर किया अपना हाथ साफ, पंजाब पुलिस शांत !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:  लुधियाना में लगातार लूट की वारदाते सामने आ रही है। जिस कारण पंजाब पुलिस भी सवालों के घेरे में आ गई है…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:  लुधियाना में लगातार लूट की वारदाते सामने आ रही है। जिस कारण पंजाब पुलिस भी सवालों के घेरे में आ गई है आखिर वो किस तरह की कार्रवाई कर रहे है लुटेरे बिना डरे किसी भी बड़ी वारदात को अंजाम दे रहे है। ऐसा ही एक और ताजा मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार  लुधियाना की एक मनी एक्सचेंजर की दुकान पर करीब 50,000 रूपये पर लुटेरों ने अपना हाथ साफ किया है। बताया जा रहा है कि इस वारदात को अंजाम देर रात को दिया गया था।

इस घटना की सारी फुटेज सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी में साफ साफ दिख रहा है कि दो नकाबपोश दो व्यक्ति दुकान में आते है और बदुंक की नोक पर पैसे की मांग करते है। इसी दौरान वो दुकान में पड़े गल्ले में रखे करीब 50,000 की नकदी को निकाल लिए और साथ ही काउंटर पर पड़े मोबाइल को भी लेकर फरार हो गए।

Loot

वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज  को अपने कब्जे में कर लिया है और फुटेज के आधार पर मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। गौरतलब है कि लुधियाना में इस तरह की कई वारदाते सामने आई है इसके बावजुद भी पुलिस ने कोई भी सख्त कार्रवाई नहीं कीय़ जिस कारण लुटेरों के हौंसले लगातार बुलंद होते जा रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *