ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अमृतसर रेल हादसे को कौन भूल सकता है | दशहरे के दिन रेल की पटरी के नजदीक रावण दहन हो रहा था | तभी एक डीएमयू आई और पटरी पर खड़े लोगों के ऊपर से गुजर गई | मौत का तांडव मचाने वाली रेल से मरने वालों की संख्या 60 से ज्यादा बताई जा रही है |
हादसा होने के बाद कई सवाल भी उठ रहे हैं | लेकिन सबसे बड़ी बात ये कि अमृतसर जैसे ही तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है | सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ये तस्वीरें डबवाली की बताई जा रही हैं | बिल्कुल अमृतसर की तरह रेल की पटरी के पास रावण दहन का कार्यकर्म चल रहा है और कार्यक्रम के दौरान ही रेल गाड़ी भी गुजर रही है |
Watch Video
https://youtu.be/afA9taPoSTM
