ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दशहरे वाले दिन जोड़ा फाटक पर हुए हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को पंजाब सरकार की ओर से 5-5 लाख के चेक सौंपे गए | वहीं, इस मौके स्वास्थ्य मंत्री ब्रह्म मोहिंद्रा और कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू भी मौजूद रहे | मीडिया से बात करते हुए ब्रह्म मोहिंद्रा ने बताया कि पंजाब सरकार की ओर से जो भी वायदे किए गए हैं, उनको पूरा किया जाएगा |
उन्होंने बताया कि 21 परिवारों को 5-5 लाख के चेक दिए गए हैं | दूसरी ओर मृतकों के परिजनों ने सरकार से नौकरी देने की मांग की साथ ही सरकार की ओर से दी जाने वाली 5 लाख की मुआवजा राशि को कम बताया |
Watch Video
https://youtu.be/-FWOxfQlTnk
