ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बॉलीवुड के अभिनेता और बिग बॉस 7 के पूर्व कंटेस्टेंट एजाज खान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार एजाज खान को ड्रग्स के मामले में उसको गिरफ्तार किया गया है।
सूत्रों का ये भी कहना है कि पुलिस को एजाज खान की गिरफ्तारी के समय में एसटेसी की 8 गोलियां बरामद हुई है। साथ ही पुलिस ने एजाज के दोनों फोन को भी अपने कब्जे में कर लिया है।
सूत्रों से ये भी पता चला है कि एजाज खान को इस मामले में कोर्ट में पेश भी किया जा सकता है। बता दें कि एजाज खान बिग बॉस 7 और कॉमेडी नाइट विद कपिल में भी नजर आ चुके है।


