ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: #MeToo की मुहिम हॉलीवुड से होती हुई बॉलीवुड तक पहुंच गई है जिसके बाद इसके तहत के हैरान कर देने वाले मामले सामने आ रहे है। #MeToo मुहिम के तहत मामलों के सामने आने के बाद ये भी सवाल खड़े किए जा रहे है।
वहीं दूसरी तरफ #MeToo मुहिम के मद्देनजर महिला कमीशन ने भी एक बड़ा कदम उठाया है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार महिला कमीशन ने एक इमेल जारी की है। जारी की गई इमेल आईडी एन सी डब्ल्यू डाट मीटू एट दि रेट जी मेल डाट कॉम है। साथ ही कमीशन ने ये भी कहा कि महिलाओं के साथ हो रही इस तरह की घटनाओं को गंभीरता से लिया जाएगा।

