ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बॉलीवुड में #MeToo मुहिम के द्वारा हर कोई अपनी बात रख रहा है और साथ ही अपने साथ हुए बुरे काम को भी बता कर इंसाफ की मांग कर रहा है। जिस कारण हर कोई इस विवाद में फंस रहे है।
गौरतलब है कि हाल़ीवुड से शुरू हुई #MeToo की मुहिम बॉलीवुड से होता हुआ पॉलीवुड में भी पहुंच गया है। #MeToo मुहिम पर पंजाब सिंगर और अभिनेता अमृत मान की प्रतिक्रिया सामने आई है अमृत मान ने कहा है कि शायद उस समय किसी की मजबूरी रही होगी जो उस समय किसी ने अपनी आवाज ना उठाई हो। इस तरह के मामले में किसी को सच्चा और झुठा बताना नहीं है बल्कि जिसके साथ भी गलत हुआ है उसको इंसाफ दिलवाना चाहिए।
कभी भी गलत के लिए अपनी आवाज बंद नहीं करनी चाहिए बल्कि उसके खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करते हुए गलत इंसान को सजा दिलवानी चाहिए। यदि आवाज को बंद कर देते है तो गलत सोच वाले लोगों के हौंसले आसमान तक को पार कर जाते है।
वहीं दूसरी तरफ नीरू बाजवा ने #MeToo पर कहा कि ये सिर्फ इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में नहीं होता है ये हर जगह होता है। पर इस तरह के मामलों पर सिर्फ इंटरटेनमेंट में ही बात की जाती है। गौरतलब है कि अमृत मान और नीरू बाजवा की फिल्म आटे दी चिड़ी फिल्म आने वाली है। इस फिल्म के गान रिलीज हो गए जिसको दर्शको के द्वारा बहुत ही पसंद किया जा रहा है। इनकी फिल्म 18 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है।



