पंजाब में डेंगू के कहर के साथ-साथ अब इस बड़ी बीमारी ने भी दी दस्तक

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:  पंजाब में डेंगू ने अपना कहर बना रखा है। डेंगू ने कई लोगों को अपनी चपेट में लिया हुआ है। जिस कारण…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:  पंजाब में डेंगू ने अपना कहर बना रखा है। डेंगू ने कई लोगों को अपनी चपेट में लिया हुआ है। जिस कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पानी का सही निकास ना होने के कारण ही पंजाब में डेंगू अपना पैर पसार कर बैठा हुआ है।

dengue

जिस कारण पंजाब सरकार पर कई तरह के सवाल उठ रहे है। गौरतलब है कि पंजाब में डेंगू का कहर अभी थमा नहीं था कि पंजाब में एक और बिमारी अपना पैर पसारने की तैयारी कर रही है। जी हां आपको बता दें कि डेंगू के साथ अब स्वाइन फ्लू का भी खतरा पैदा हो रहा है। सूत्रों से पता चला है कि सीएम के शाही शहर पटियाला में डेंगू के कहर के बाद पटियाला में ही दो मरीज स्वाइन फ्लू के पाए गए है।

swine Flu

जिसके बाद ये कहना गलत नहीं होगा की डेंगू के बाद अब पटियाला का शाही शहर स्वाइन फ्लू की बीमारी के साथ भी घिर सकता है। इस बीमारी पर डॉक्टरों का कहना है कि स्वाइन फ्लू का प्रकोप दिसंबर से मार्च तक के महीने तक रहता है पर पटियाला के दो मरीज समय से पहले ही इस बीमारी की चपेट में आ गए है। गौरतलब है कि स्वास्थ्य विभाग ने अपने आस पास सफाई रखने की सलाह दी है ताकि लोग खतरनाक बीमारियों से बच सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *