हिसार कोर्ट ने बाबा रामपाल को सुनाई आजीवन कारावास की सजा !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:  सतलोक के आश्रम के विवादित बाबा रामपाल को हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई  गई है। कोर्ट ने रामपाल को…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:  सतलोक के आश्रम के विवादित बाबा रामपाल को हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई  गई है। कोर्ट ने रामपाल को आजीवन कारावास की सजा सुना दी है। बाबा रामपाल के साथ साथ उसके 15 दोषियों को भी उम्रकैद की सजा सुनाई गई है।

rampal

साथ ही सभी दोषियों को सजा के साथ साथ एक लाख का जुर्माना भी लगाया गया है। गौरतलब है कि रामपाल पर 4 महिलाओं  और एक बच्चे की हत्या कर देने का आरोप था जिस पर कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया है। इस मामले का 11 अक्टूबर को रामपाल को दोषी करार दिया गया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *