जीरकपुर-शिमला मार्ग पर दिखाई दिया तेंदुआ, लोगों ने तेंदुए का बनाया वीडियो

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जीरकपुर-शिमला मार्ग पर पिंजौर बाइपास के पास बीती रात करीब एक बजे रोड़ पर लेटा हुआ तेंदुआ दिखाई दिया | शिमला से…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जीरकपुर-शिमला मार्ग पर पिंजौर बाइपास के पास बीती रात करीब एक बजे रोड़ पर लेटा हुआ तेंदुआ दिखाई दिया | शिमला से वापिस लौट रहे लोग काफी देर तक अपने वाहन रोक कर खड़े रहे और अपने फोन में तेंदुए का वीडियो बनाते रहे | कुछ समय के बाद तेंदुआ बायपास के साथ लगती खाई में गायब हो गया |

इस की सूचना पुलिस को दी गई. जिसके बाद पुलिस की ओर से वाइल्डलाइफ विभाग को सूचित किया गया और वाइल्डलाइफ विभाग की तरफ से आसपास के क्षेत्र में सर्च किया जा रहा है | जानकारी देते हुए वाइल्डलाइफ अधिकारी ने बताया कि कुछ दिनों तक विभाग की ओर से इस जगह पर नजर रखी जाएगी | वीडियो में ये तेंदुआ चार से पांच साल का लग रहा है जो अक्सर भोजन और पानी की तलाश में इस तरफ आ जाते है |

Watch Video

https://youtu.be/a-0NGG5ALOE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *