ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: गुरूग्राम में चीफ ज्यूडीश्यिल मजिस्टेट के पास बतौर गनमैन तैनात दो आरोपियों ने जज की पत्नी और उसके बेटे को बीच मार्केट में गोली मार दी और मौके से फरार हो गए | हैरान करने वाली बात है कि इतना बड़ा हादसा होने के बाद भी लोग दमाशबीन बन सिर्फ देखते रहे | मां और बेटा सड़क पर पड़े रहे लेकिन किसी ने भी उन्हें अस्पताल पहुंचाने की जहमत नहीं की | रोड़ पर सैकड़ों की भीड़ थी लेकिन किसी ने घायलों की मदद करने की कोशिश नहीं की | आखिरकार पुलिस को सुचना मिली जिसके बाद पुलिस मौकाये वारदत पर पहुंची जिसके बाद मां और बेटे को अस्पताल पहुंचाया गया और वो भी किस तरह से घायलों को अस्पताल भिजवाया गया | वो नजारा आपके सामने है |
पुलिसकर्मी जिस तरह से इस शख्स को गाड़ी में भर रहा है यकीनन किसी भी आम आदमी की आखों में आंसू ला सकता है | लेकिन इस पुलिसकर्मी को कोई फर्क नहीं पड़ता | उसे बस अपनी ड्यूटी निभानी है जो वो अपने हिसाब से बखुबी निभा रहा है | लेकिन ये सोचने वाली बात है कि जिस तरह से वो इस घायल शख्स को गाड़ी में भर रहा है वो कोई अनाज की बोरी नहीं | वो भी किसी मां का लाल है | अपने पिता का दुलारा है बस गलती उसकी इतनी है कि आज वो अपने किस्मत का मारा है | जिसे इतनी बेरहमी से गाड़ी में डाला जा राह है | खैर मामले में पुलिस का कहना है कि आरोपियों की ये करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है | जिससे आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाय़ेगा |
वारदात के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया | जहां इलाज के दौरान जज की पत्नी रितु की मौत हो गई | वहीं, जज का बेटा ध्रुव जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा हैं | पुलिस ने सुरक्षा गार्ड महिपाल को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है | मामले के गंभीरता से लेते हुए हरियाणा पुलिस ने जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है | डीसीपी सुलोचना गजराज के नेतृत्व में बनी इस SIT में डीसीपी, 2 एसीपी, और 4 इंस्पेक्टर शामिल हैं |
इस घटना से ये तो साबित हो गया है कि अज की तारीख में किसी पर भरोसा करना बहुत मुश्किल है | क्योंकि जो अपकी सुरक्षा के लिये तैनात हो | वही शख्स अगर अपके और अपकी परिवार के जान की दुश्मन बन जाये तो अप दुसरों पर कितना भरोसा कर सकते हैं |
Watch Video
https://youtu.be/K9s6kky6Jzs
