ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: गुरूग्राम के सोहना भोंडसी जेल की सुरक्षाकर्मी और खाकी लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। एक बार फिर से सोहना भोंडसी जेल चर्चा का विषय बनी हुई है। मिली जानकारी अनुसार चैकिंग के दौरान पुलिस को एक कैदी के पास से मोबाइल और सिम कार्ड मिला है
जिस कारण जेल की सुरक्षाव्यवस्था पर सवाल उठ रहे है। बताया जा रहा है कि जेल में बंद बहादूरगढ़ के रहने वाले महेश के पास से मोबाइल और सिम कार्ड मिला है जिस कारण कानून व्यवस्था पर फिर से सवाल उठ रहे है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

