यूपी और मध्यप्रदेश के लोग गुजरात को छोड़ने के लिए हुए मजबूर

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:  देश में लगातार रेप की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है। लगातार इसके साथ जुड़ी वारदातें बढ़ती जा रही है।…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:  देश में लगातार रेप की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है। लगातार इसके साथ जुड़ी वारदातें बढ़ती जा रही है। देश में लड़कियों की सुरक्षा को लेकर कई दावें किए गए है। पर इसके बावजुद भी देश में लड़कियां सुरक्षित नहीं है। पर अब हैवानियत इस कदर बढ चुकी है। मासूम बच्चियों को भी दरिदें ने अपनी हवस का शिकार बनाया हुआ है। बता दें कि गुजरात के साबरकांठा में एक 14 महिने की बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया।

up

जिसके बाद वहा पर भारतीयों के खिलाफ हिंसा का माहौल बन गया है। वहा पर हालात ऐसे बन चुके है। जो कोई भी हिंदी बोलने वाला है उन पर हमले भी होने लगे है। हमलों से डर कर गुजरात में रह रहे उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश के लोग वहां से बाहर जा रहे है। सूत्रों से पता चला है कि करीब 8 हजार लोग अपनी जान को बचाते हुए वहां से भाग गए है। उनका कहना है कि कोई भी उत्तर भारतीयों के नाम पुछ कर ही उनके साथ मारपीट शुरू हो जाती है।

up

जिस कारण वो अपनी जान बचाने के लिए वहां से जल्द से जल्द निकल रहे है। क्योकि गुजराती उनका नाम पुछने पर उनके साथ मारपीट कर रहे है जिस कारण वो अपनी और अपने परिवार की जानों को बचाते हुए वहां से जा रहे है। वहीं दूसरी तरफ बस चालकों की बात करें तो उनका कहना है कि आम दिनों में बस में उनको सवारियां सिर्फ 40 से 50 तक के करीब की मिलती थी पर अब उनके बस में सवारियों की गिणती 70 से 80 हो गई है जिस कारण बस का किराया भी बढ़ गया है। गौरतलब है कि गुजरात, अहमदाबाद में हो रहे हिंदी भाषा बोलने वालों पर होने वाले हमलों के कारण ही मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के लोग गुजरात छोड़ कर जा रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *