ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जालंधर पुलिस ने कॉलेज में पढ़ने वाले 3 युवकों को हथियारों सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है | पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से AK-47 और विस्फोटक सामग्री भी बरामद की है | जानकारी के मुताबिक 3 युवक जम्मू-कश्मीर के रहने वाले हैं, बताया जा रहा है कि आतंकी टॉप कमांडर जाकिर मूसा के साथ इनका कनेक्शन है |
वहीं पुलिस को इन युवकों की तलाश थी | जिसकी सूचना के बाद ही जालंधर पुलिस ने कॉलेज में छापेमारी कर रिकवरी की | फिलहाल, आरोपियों से पूछताछ की जा रही है | बताया ये भी जा रहा है की ये छात्र दिवाली को किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले थे |
Watch Video
https://youtu.be/-hbk0DqMvF4

