ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पटियाला की पंजाबी यूनिवर्सिटी में छात्रों पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है | छात्रों ने यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर, स्पोर्ट्स अधिकारी और पंजाबी यूनिवर्सिटी के अधिकारियों पर गुंड़े बुलाकर हमला करने के आरोप लगाए हैं | वहीं, इस मामले पर अधिकारियों का कहना है कि छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए |
इसमें यूनिवर्सिटी प्रशासन का कोई हाथ नहीं है वहीं, इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने घायल छात्रों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया | छात्रों ने अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचने में काफी देर लगाई | वहीं, पटियाला पुलिस के डीएसपी ने कहा कि घायल छात्रों के बयानों के आधार पर दोषियों के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी |
Watch Video
https://youtu.be/p_-3dlfTPNw
