ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दीनानगर के गांव दबुरजी में एक नौजवान के द्वारा खुदकुशी कर लेने की खबर सामने आई है। मिली जानकारी अनुसार 22 साल के हरजिंदर सिंह ड्राइविंग का काम करता था। किसी बात को लेकर उसने आत्महत्या कर ली।
सूत्रों से पता चला है कि नौजवान का किसी महिला के साथ नाजायज संबंध थे जिसके कारण इस तरह का कदम उठाया। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता के साथ जांच की जा रही है।

