ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बहुचर्चित राफेल लड़ाकू विमान डील विवाद अभी पूरी तरह से थमा नहीं है | एक बार फिर इस मसले पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है | दायर की गई इस याचिका पर सर्वोच्च अदालत आज ही सुनवाई करेगी |
कीमत सार्वजनिक करने की मांग
वकील विनीत ढांडा ने याचिका दायर करते हुए मांग की है कि फ्रांस और भारत के बीच जो समझौता हुआ है उसे सार्वजनिक किया जाए | इसके अलावा मांग की गई है कि राफेल की वास्तविक कीमत भी सभी को बताया जाए |


