ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सांझा अध्यापक मोर्चा की तरफ से पटियाला में रोष रैली निकाली गई | जिसमें पूरे पंजाब से अलग अलग टीचर यूनियन ने शिरकत की | पटियाला के दुख निवारण गुरुद्वारा साहिब के नजदीक से पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर मुर्दाबाद की नारे बाजी की गई और सीएम कैप्टन के पुतले को खून भी पिलाया गया | अध्यापकों का कहना है कि 15000 हमें मंजूर नहीं है | उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार अपने वादों से मुकर रही है | यह झूठे दिलासे दे रही है इसके लिए उन्होंने तनख्वाह में कटौती की है |
आपको बता दें कि 11 अध्यापक मरणाव्रत पर बैठ गए और पटियाला में चेतावनी दी गई कि जब तक हमारी मांगे नहीं मानी जाती | तब तक इसी प्रकार से हम मरणाव्रत पर बैठे रहेंगे और अगर कुछ भी होता है तो उसके लिए कैप्टन सरकार ज़िम्मेदार होगी |
Watch Video
https://youtu.be/lNz_vaCVEh4
