ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: फिरोजपुर के गांव शाह अबू बक्कर में एक चाचा ने अपनी ही भतीजी की बेरहमी से हत्या कर दी | मृतक किरनदीप कौर 10वीं की छात्रा थी और वो अपनी दादी के साथ कहीं और जाने के लिये बस स्टैंड में खड़ी थी | इतने में उसके चाचा बलदेव सिंह आया और उसपर तेजधार हथियार से कई बार वार किया |
जिससे वो बूरी तरह से घायल हो गई | लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया | जांच अधिकारी ने बताया कि मृतका की मां ने बताया कि आरोपी चाचा को उसकी बेटी पर गांव के किसी लड़के के साथ प्रेम प्रसंग का शक था जिसके चलते उसने किरनदीप कौर की हत्या कर दी | फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है |

