ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: रैली को संबोधित करते हुए अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि आज सुखबीर बादल पर जो हमला करते थे और कहते थे कि अकालीदल अलग थलग हो गया है तो आज का जनसमूह ये साबित करता है कि लोग हमारे साथ है | लेकिन कांग्रेस जीते जी मर गई है | आज लोग धक्केशाही के खिलाफ आये हैं | साथ ही कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की रैली में लोग बोलने को तैयार नहीं क्योंकि वहां ऐसा लग रहा है जैसे लोगों को बांध कर बैठाया गया हो और कहा कि आज जो वायदे कांग्रेस ने किए थे वो कुछ पूरा नहीं किया गया |
आज पटियाला वाले भी महसूस करते हैं कि वो ठगे गए | उन्होंने कहा कि पटियाला के लोगों की परेशानी दूर करने आये हैं | साथ ही कहा कि आज की रैली में कैप्टन को या तो जगा देना है या फिर सुला ही देना है | आज जो दारू और गाने कांग्रेस की रैली में चल रहे हैं उससे कांग्रेस की सोंच मालूम चलती है | कांग्रेस की रैल्ली में दारू वाले गाने इस लिए चलाने पड़े क्योंकि लोग भागने लगे थे | नवजोत कौर सिधु ने उन्हें 4 नम्बर इस लिए दे दिए क्योंकि शायद उन्हें झंडी मिली है | बीबी ने कहा कि ऊपर तक पैसे जाते हैं ऊपर तो उनके पति ही बैठे हैं |
Watch Video
https://youtu.be/zNAu-vtmxw4
