शातिर महिला की कहानी, जो एक बार फंसा जाल में वो गया बर्बाद

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पुलिस गिरफ्त में दिख रही ये महिला | जिसने नकाब से अपना मुंह छिपाया हुआ है | ये नकाब इसलिए है क्योंकि…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पुलिस गिरफ्त में दिख रही ये महिला | जिसने नकाब से अपना मुंह छिपाया हुआ है | ये नकाब इसलिए है क्योंकि जो इस महिला पर जो आरोप लगे हैं उसके बाद शायद ये किसी को अपना मुंह दिखाने के लायक नहीं है | इस महिला पर बहुत गंभीर आरोप हैं | आरोप है कि इस महिला ने ऐसा खेल रचा कि उसमें एक 62 वर्षीय बुजुर्ग भी आ गया | इतना ही नहीं उस बुजुर्ग को 3 लाख का चूना भी लग गया | पूरा मामला क्या है चलिए आपको बताते हैं |

सबसे पहले आपको बता दें कि ये पूरी वारदात करनाल की है | जहां इस महिला ने असंध के रहने वाले एक 62 वर्षीय बजुर्ग को पहले अपनी बातों के जाल में फंसाया | बुजुर्ग महिला की बातों में पूरी तरह आ चुका था | वहीं महिला भी बुजुर्ग की नब्ज को पहचान चुकी थी | तभी शातिर महिला ने बुजुर्ग को उसकी साथी महिला से संबंध बनाने का ऑफर दिया | बुजुर्ग भी मान गया | स्थान तय हुआ महिला की कोठी | बुजुर्ग महिला की कोठी में पहुंचा | जहां पहले से ही महिला की साथी मौजूद थी | शातिर महिला ने दोनों को कमरे में अकेले छोड़ दिया | लेकिन बाहर जाकर दोनों की अश्लील वीडियो बना ली और फिर कमरे में आकर बुजुर्ग को धमकी दी कि अगर अगर उसने पांच लाख रुपए नहीं दिए तो वो इस वीडियो को उसके घरवालों और सारी दुनिया को दिखा देगी | बुजुर्ग घबरा गया और उसने दो दिन का वक्त मांगा |दो दिन बाद बुजुर्ग ने महिला को 3 लाख रुपए दिए और इसी दौरान पुलिस ने इस महिला को नकदी समेत गिरफ्तार कर लिया |

मामले के बारे में बताते हुए थाना सिटी प्रभारी- मोहन लाल- ने बताया कि अमिर सिंह ने बताया था की जीतो नामक महिला ने उसे अपने जाल में फंसा लिया है जीतो ने उसे बताया की उसके पास कुछ लड़किया है जिनके साथ तुम सम्बन्ध बना सकते हो जिसपर अमिर सिंह उसके जाल में फस गया जीतो ने पंजाब की एक लडकी से उसे मिलवाकर उनके प्राइवेट विडिओ को अपने ही शिव कलोनी के घर में बैठकर चुपके से बना लिया और उसके बाद उसे ब्लेकमेल करने लगी | जिसपर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार कर लिया है और दूसरी महिला फरार है जिसे जल्द ही पुलिस पकड़ लेगी |

Watch Video

https://youtu.be/xTgpRgLMpNY

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *