पीड़ित परिजनों ने खैरा को दी चेतावनी-कहा, कार्रवाई नहीं हुई तो शव को लेकर पहुंचेगे रैली में !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:  फरीदकोट में सुखपाल खैरा के काफिले की गाड़ी की भयानक टक्कर के कारण एक बच्चा गंभीर घायल हो गया था। 6 साल…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:  फरीदकोट में सुखपाल खैरा के काफिले की गाड़ी की भयानक टक्कर के कारण एक बच्चा गंभीर घायल हो गया था। 6 साल मासूम बच्चे को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती करबाया गया था वहां पर  दो दिन के इलाज के बाद और जख्म का दर्द ना सहते हुए बच्चे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। बच्चे की मौत के बाद उसके परिवार पर दुख का पहाड़ टुट पड़ा है।

sukhpal singh khaira

सूत्रों से पता चला है कि इस हादसे के बाद सुखपाल खैरा एक बार भी बच्चे के परिवार से मिलने के लिए नहीं पहुंचे है। जिस कारण पीड़ित परिवार ने सुखपाल खैरा हो चेतावनी दी है। सूत्रों से पता चला है कि परिवार ने सुखपाल खैरा और पुलिस को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि पुलिस ने इस मामले की सख्त कार्रवाई नहीं की तो वो सुखपाल खैरा की होने वाली रैली में बच्चे की लाश को लेकर पहुंचेगे।

गौरतलब है कि सुखपाल खैरा के काफिले का काफिला गोलेवाल से आ रहा था कि अचानक काफिले की पायलट कार ने एक बच्चे को अपनी चपेट में ले लिया था जिस कारण इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *